अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा नया ओपनिंग पार्टनर! दीप दासगुप्ता ने बताया नाम
Vaibhav Sooryavanshi New Opening Pair: टीम इंडिया 13 सितंबर से अपने घर में अफगानिस्तान के खिलाफ एक अनोखी टी20 सीरीज खेलने वाली है, जिसमें वह दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मेहमान की भूमिका में होगी। इसी महीने के आखिर में एशियन गेम्स को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर चयन समिति ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर की अगुवाई में एक मजबूत टी20 टीम चुनी है। टीम में संजू सैमसन की वापसी हुई। जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड में दो सीरीज हारने के बाद उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था।
Original source: cms.patrika.com →